LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी रेड: भारतमाला और DMF घोटाले की जांच में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह एक साथ कई जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर समेत पांच जिलों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं और जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के उपयोग में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच से जुड़ी बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में संबंधित परिसरों पर पहुंचकर दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े कागजात और डिजिटल डेटा की जांच शुरू की। एजेंसी मनी ट्रेल, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और लाभार्थियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई  जनपद पंचायतों के CEO और सहायक परियोजना अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई जनपद पंचायतों के CEO और सहायक परियोजना अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट
June 16, 2026
रायपुर, 16 जून 2026.राज्य सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी में कारोबारी दीपेश गांधी के ठिकानों पर जांच

धमतरी में ईडी की टीम ने कारोबारी दीपेश गांधी से जुड़े परिसरों पर दबिश दी। अधिकारियों ने बैंक खातों, जमीन से जुड़े दस्तावेजों, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन का डेटा खंगालना शुरू किया। बताया जा रहा है कि भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में सामने आए कुछ अहम इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

DMF फंड के उपयोग पर भी फोकस

दुर्ग और कोरबा में जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से संबंधित मामलों की जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए निर्धारित राशि का उपयोग नियमों के अनुरूप हुआ या नहीं। कई परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कॉलेज बंक करना पड़ेगा भारी! 75% से कम अटेंडेंस तो परीक्षा से आउट, पैरेंट्स को जाएगा फोन, जानें क्या है नियम?
CG-कॉलेज बंक करना पड़ेगा भारी! 75% से कम अटेंडेंस तो परीक्षा से आउट, पैरेंट्स को जाएगा फोन, जानें क्या है नियम?
June 16, 2026
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बेहद अहम खबर है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर और अंबिकापुर में भी छापेमारी

राजधानी रायपुर और अंबिकापुर में जिन लोगों के यहां कार्रवाई की जा रही है, उनमें प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो समूह से जुड़े शाश्वत लुणावत तथा अंबिकापुर स्थित मानसून एग्रो के संचालक राजेश गुप्ता के नाम सामने आए हैं।

ईडी अधिकारी इन परिसरों में बैंकिंग लेन-देन, टैक्स रिकॉर्ड, संपत्ति दस्तावेज और डिजिटल वित्तीय डेटा की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कारणों से परिसरों में आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रायपुर में राज्यपाल और सरगुजा में मुख्यमंत्री होंगे चीफ गेस्ट, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
CG- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रायपुर में राज्यपाल और सरगुजा में मुख्यमंत्री होंगे चीफ गेस्ट, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
June 16, 2026
रायपुर, 16 जून 2026: आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतमाला परियोजना और DMF फंड से जुड़े मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की परतें खुलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *