LIVE UPDATE
Trending

‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान

Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की राजधानी रोम पहुंचे। रोम आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली। इस मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे दोनों हनीमून मनाने गए हों। साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं की तस्वीरों को “वेडिंग शूट” जैसा बताया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

खाद की कमी का उठाया मुद्दा

वहीं दीपक बैज ने प्रदेश में खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक कितना है और कमी से निपटने के लिए क्या अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय विदेश दौरों और प्रचार गतिविधियों में व्यस्त नजर आ रही है।

राजकीय स्वागत और रात्रिभोज

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों का संकेत मानी जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर चर्चा और “मेलोडी” ट्रेंड

मोदी और मेलोनी की मुलाकात के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इसी दौरान “मेलोडी” नाम से एक नया ट्रेंड भी चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेलोनी को प्रतीकात्मक टॉफी पैकेट भेंट किए जाने के बाद यह शब्द और लोकप्रिय हो गया। इसी बीच दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरों और वीडियो को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ विपक्षी नेताओं ने इस मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिए, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

कोलोसियम का दौरा और साझा यात्रा

कोलोसियम के ऐतिहासिक परिसर का प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मेलोनी ने साथ में दौरा किया। इस दौरान दोनों नेता एक ही वाहन में रोम की सड़कों पर भी नजर आए। लगभग 2000 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा को दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *