Breaking news

DRJ के जवानों को मिली सफलता….एक महिला नक्सली को किया ढेर…SP शलभ सिन्हा ने की पुष्टि…पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने का अनुमान


सुकमा में हुए आज सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है, साथ ही पुलिस ने मौके पर इंसास राइफल समेत कई नक्सली भी हथियार बरामद किया गए हैं। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डब्बाकोन्टा के जंगलों में हुआ है, सुरक्षाबल स्पेशल ऑपरेशन पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी, पुलिस के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले, लेकिन एक महिला नक्सली मारी गई, वही और भी नक्सलियों के मारे जाने की अनुमान लगाया जा रहा है |

बता दें कि सुकमा में कोबरा डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी है, इस हमले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि इस हमले में एक महिला नक्सली शव और इंसास रायफल बरामद किया गया है, कुछ और नक्सलियों की मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है, पूरे इलाकों में सर्चिंग जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp