Breaking news

महिला पुलिसकर्मी ने लगाया रेप का आरोप, बैंक कैशियर पर बलात्कार का आरोप….पुलिस ने किया FIR दर्ज…आरोपी बैंककर्मी फरार


राजधानी में शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से बलात्कार करने मामला सामने आया है, रायपुर में ही पदस्थ बैंककर्मी से महिला पुलिसकर्मी की दोस्ती हुई । इसी दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए, आरोपी बैंक कर्मी ने महिला पुलिस कर्मी को शादी का झांसा देकर उसे पहले अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

बताया जा रहा है कि आरोपी एसबीआई में कैशियर के पद पर कार्यरत है । वही इस घटना के बाद महिला पुलिस कर्मी ने कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है । इसकी सूचना मिलते ही आरोपी बैंक कर्मी फरार है । जिसकी पतासाजी में पुलिस जुट गई है।

बता दें कि जब महिला ने युवक से शादी करने की इच्छा जताई, तो वो शादी करने से इंकार कर दिया | पिछले कई महीनों से युवती आरोपी बैंककर्मी को शादी के लिए मन रही थी, लेकिन युवक शादी करने को राजी नहीं हुआ, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने बैंककर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया । इस मामले में कोतवाली में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है । युवती के बयान के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस युवक के घर और आफिस जाकर युवक की पतासाजी कर चुकी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp