Breaking news

अब एक फोन से आप तक पहुंचेगा पौधा! विधायक शैलेश पांडेय ने दिखाई हरियाली प्रसार योजना वाहन को हरीझंडी….वन विभाग 48 घंटों में आपके घर फ्री में दे जाएगा 5 पौधे


मानसून दस्तक दे चुकी, इस बारिश के मौसम अगर आप पेड़-पौधे लगाकर अपने आसपास को हराभरा करना चाहते है, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना चाहते तो इसके लिए अब आपको नर्सरी जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि एक कॉल करने पर वन विभाग 48 घंटों में पौधे आपके घर तक निःशुल्क पहुंचाए जाएंगे |

वन विभाग की अनूठी पहल अभिनव हरियाली प्रसार योजना को आज बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय और डीएफओ सुन्दीप बल्गा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके साथ ही विधायक शैलेश पांडेय ने वन विभाग की टोल फ्री नंबर जारी किए, इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते है |

आज सोमवार से वन विभाग के इस योजना का लाभ ले सकते है, वन मंडल के टोल फ्री नंबर पर कॉल करें, 48 घंटों में पौधे आपके घर निशुल्क पहुंचाए जाएंगे, एक कॉलर को अधिकतम पांच पौधे दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही वन मंडल अधिकारियों का कहना है कि शहरवासी पौधरोपण में रुचि दिखाएं और रोपण के बाद पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जाए तो पर्यावरण बेहतर होगा और हर साल ऐसी योजना के तहत शहर में अलग-अलग किस्म के पौधे लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान एसडीओ टीआर जायसवाल, उप वनपरिक्षेत्राधिकारी जितेंद्र साहू, कांग्रेस पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल समेत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

फोन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं आप
बिलासपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा इस योजना का लाभ शहरवासियों को दने के लिए मोबाइल नंबर 7587012010, और 7587012120, व्हाट्सप नंबर जारी किया गया, इस नंबर पर फोन करके अपने लिए पौधे बुक करा सकते हैं।

इस तरह से पहुंचेगा आप तक पौधा
वन मंडल द्वारा जारी नंबरों पर फोन कर आप अपना नाम-पता दर्ज करा सकते हैं। आपके मोहल्ले या आसपास से और लोगों द्वारा डिमांड किए जाने पर 48 घंटों के भीतर आपको पौधे पहुंचाए जाएंगे।

 

पौधे पहुंचाने में कर्मचारियों के साथ ही वाहन या दूसरे साधनों की जरूरत पड़ेगी इसलिए किसी एक इलाके के 10-12 डिमांड होने पर एक साथ पौधे पहुंचाए जाएंगे।

पांच किस्म के पौधे जो आपको मिलेंगे
वनविभाग ने पांच प्रजाति के पौधे उपलब्ध हैं। जिनकी होम डिलीवरी फोन करने वालों को दी जाएगी। इनमें आंवला, नीम, अमरूद, सीताफल, मुनगा शामिल हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम पांच पौधे मुफ्त दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp