LIVE UPDATE

CM भूपेश ने प्रदेश के सभी सांसदों को लिखा पत्र, कहा – संसद के शीतकालीन सत्र में राज्य हित से जुड़े मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी सांसदों को पत्र लिखकर संसद के शीतकालीन सत्र में राज्य हित से जुड़े मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने की अपेक्षा और आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हित में समय-समय पर अनेक मांगों, समस्याओं, प्रकरणों और सहायता से संबंधित विषय केन्द्र शासन के संज्ञान में लाए गए है। संसद के शीतकालीन सत्र के अवसर पर आप राज्य हित के विषयों पर तथ्यों, आंकड़ों तथा तर्कों के साथ चर्चा करें। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी सांसदों को पत्र के साथ राज्य हित से संबंधित केन्द्र स्तर पर परिशीलन योग्य प्रकरणों की जानकारी के संकलन की पुस्तिका भी उपलब्ध करायी है। उन्होंने उम्मीद प्रकट की कि इस जानकारी के उपयोग करते हुए सांसदगण राज्य हित के पक्षों को पुरजोर तरीके से यथासमय संसद में उठाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित जानकारी में प्रमुख रूप से राज्य सरकार द्वारा केन्द्रों को भेेजे गए प्रकरण और जिन प्रकरणों में कार्यवाही लंबित है को शामिल किया गया है। इनसे विशेष रूप से धान खरीदी और कृषि से संबंधित, कोल ब्लाक से संबंधित, वन अधिकार पट्टे से संबंधित साथ ही ऐसे बहुत सारे विषय जिनमें मुख्यमंत्री या संबंधित विभागों द्वारा पत्र लिखा गया है और उन प्रकरणों में केन्द्र से कार्यवाही अपेक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *