LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : बिलासपुर में बड़ा हादसा, रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन रेलवे ट्रैक पर गिरा, 12 से अधिक घायल….मुंबई-हावड़ा रूट की कई ट्रेन प्रभावित….अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हुई है ट्रेन

बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में हादसा हो गया, ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन टूट गया, जिसके चलते 12 से अधिक लोग घायल होने की खबर है | यह हादसा बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लगे चुचुहियापारा फाटक के पास हुआ है, घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है |

इस हादसे के बाद से मुंबई-हावाड़ा मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं, फिलहाल वहां परिचालन रोक दिया गया है, दर्जनभर से अधिक ट्रेनें इसके चलते प्रभावित हो रही हैं | मुंबई से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है, जबकि हावड़ा से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को जांजगीर से बिलासपुर के बीच अलग अलग स्टेशनों पर रोका गया गया है, थोड़ी देर में स्थिति सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है, रेलवे द्वारा राहत कार्य करने का सिलसिला चल रहा है | इस कार्य के चलते तक़रीबन 17 ट्रेनों को रद्द किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *