LIVE UPDATE

डिप्‍टी कलेक्‍टर साहिबा ने बेटे की शादी में छपवाया अनूठा निमंत्रण कार्ड, हर तरफ हो रही तारीफ….देखकर आप भी कहेंगे….वाह व्हाट एन आइडिया मैडम जी

शादी के कार्ड को लेकर आपने अब-तक कई खबरें पढ़ी व सुनी होंगी, किसी कार्ड पर अनोखा संदेश लिखा होता है तो कोई शादी का कार्ड अपनी कीमत की वजह से सुर्खियां बटोर लेता है । वैसे भी भारतीय शादियों में बेहिसाब पैसे खर्च करना एक रौब समझा जाता है, लोग शादी के कार्ड जैसे एक कागज के टुकड़े पर लाखों लुटा देते हैं, काम केवल वो लोगों को शादी की जानकारी देने के अलावा कुछ नहीं आता । लोग शादी की डेट देखकर कार्ड को दोबार हाथ नहीं लगात, लेकिन आज हम आपको एक अनोखे कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी की जानकारी देने के अलावा भी रिश्तेदारों के काम आने वाला है।  ऐसे में तमिलनाडु के कांचीपुरम की रहने वाली एक डिप्‍टी कलेक्‍टर ने अपने बेटे की शादी में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा, उन्होंने बेटे की शादी के लिए एक ऐसा निमंत्रण कार्ड छपवाया हैं जिसकी बहुत तारीफें हो रही हैं |

आमतौर पर शादी के जितने भी कार्ड बनते हैं वे मोटे कागज़ या प्‍लास्‍ट‍िक की शीट्स के होते हैं, प्लास्टिक तो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता ही हैं वहीं कागज पेड़ो की छल से निर्मित होते हैं, ऐसे में तमिलनाडु के कांचीपुरम की डिप्‍टी कलेक्‍टर सेल्‍वमती वेंकटेश ने बेटे की शादी के कार्ड का एक नया, अनोखा और दिलचस्प तरीका अपनाया हैं. दरअसल उन्होंने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड रुमाल के ऊपर छपवाया हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रुमाल पर बने शादी के इस कार्ड में ख़ास बात ये हैं कि इसे दो से तीन बार धोने पर इसके ऊपर लगी स्याहीं साफ़ हो जाएगी, इसके बाद लोग इसे नार्मल रुमाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, सेल्‍वमती वेंकटेश बताती हैं कि शादी के कार्ड बहुत महंगे होते हैं, शादी हो जाने के बाद इनका कोई उपयोग भी नहीं होता हैं, ये कचरे का हिस्सा बन जाते हैं, मुझे हमेशा इस बात का दुःख होता था | ऐसे में हमने रुमाल पर शादी का कार्ड छपवाने का निर्णय लिया. इसे दो से तीन बार धोने के बाद प्रिंट्स हट जाएंगे और इसका सामान्य रुमाल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं, इस रुमाल वाले शादी के कार्ड के साथ ही एक कपड़े का बना पाउच भी दिया जा रहा हैं. इसका उपयोग गृहणीयां बाद में अपनी ज्वेलरी रखने के लिए कर सकती हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं शादी में टिशु पेपर और प्लास्टिक के ग्लास या कप्स भी नहीं होंगे, यहाँ कपड़े से बने टॉवल और स्टील के ग्लास को प्राथमिकता दी जाएगी, इस तरह शादी में प्लास्टिक वेस्ट कम निकलेगा | इसके साथ ही निमंत्रण पत्र में नीम, सब्‍ज‍ियां और सागौन के बीज शामिल भी रखे जाएंगे, डिप्‍टी कलेक्‍टर साहिबा करीब च 2000 बीज अपने अतिथियों को बांटने की फिराक में हैं, इससे पर्यावरण को सुधारने में और मदद मिलेगी |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर लोगो को ये शादी का कार्ड बहुत पसंद आ रहा हैं, ये बात सच हैं कि शादी के बाद बहुत कचरा जमा होता हैं, एक और चीज कि शादी के कार्ड का बाद में कोई इस्तेमाल नहीं रहता हैं, इन पर भगवान के चित्र भी बने होते हैं, ऐसे में इसे रुमाल पर प्रिंट करवाना सबसे बेस्ट आईडिया हैं, वैसे क्या आप अपने घर की शादी में रुमाल वाला शादी कार्ड छपवाना चाहेंगे?

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *