CG-थाने में हंगामे के बाद BJP नेता की तलाश तेज, घर पहुंची पुलिस तो फरार मिला शुभांकर द्विवेदी…थाने में तोड़फोड़ का है आरोप


रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना परिसर में कथित हंगामे और तोड़फोड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में निर्धारित समय-सीमा के बाद डीजे बजाने से जुड़ा है। पुलिस डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी और संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इसी दौरान शुभांकर द्विवेदी थाने पहुंचे।

पुलिस के आरोपों के मुताबिक, द्विवेदी ने डीजे संचालक को छोड़ने और कार्रवाई रोकने के लिए पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके बीच विवाद बढ़ गया।

थाना परिसर में तोड़फोड़ का भी आरोप

विवाद के दौरान मामला हंगामे तक पहुंच गया। आरोप है कि थाना परिसर में रखे कुछ सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार पर साहू संघ नाराज

इस पूरे विवाद में गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया है। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपकर नाराजगी जताई है। साहू संघ ने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गिरफ्तारी नहीं होने पर उठाए सवाल

साहू संघ ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। संघ ने मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस शुभांकर द्विवेदी की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp