LIVE UPDATE
Trending

CBI Raid Update: पूर्व CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव के अलावा कई IPS, ASP, राप्रसे अफसर के ठिकानों पर छापेमारी, पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव बोले…..

CBI Raid Update: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर आज सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है,उसमे पूर्व CM के OSD, IPS, ASP, TI और बर्खास्त पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये कार्रवाई रायपुर और भिलाई के अलावे कुछ और जगहों पर चल रही है। सीबीआई की कार्रवाई ने एकबार फिर प्रदेश की राजनितिक सरगर्मी बढ़ा दी है ा

CBI की टीमें अचानक पहुंची और घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप मामले में हुई है। मिली जानकारी अनुसार इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है. इसके अलावे सौम्या चौरसिया, सहित राज्य प्रशानिक सेवा के कुछ और अधिकारियों के घर भी छापेमारी की जानकारी मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय कल बिलासपुर में; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
CM विष्णुदेव साय कल बिलासपुर में; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 14 जून को जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने सीबीआई रेड की कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होने एक्स पर लिखा….

ये खबर भी पढ़ें…
ग्रामीणों के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जनसंपर्क अभियान में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ग्रामीणों के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जनसंपर्क अभियान में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्म ी राजवाड़े ने शनिवार को सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश जी छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है।”

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
June 14, 2026
रायपुर,14 जून 2026. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने और संगठन को जमीनी स्तर पर नए सिरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles