Trending

टोल प्लाजा पर NSUI का हल्लाबोल: स्थानीय वाहनों और छात्रों को टोल छूट देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी


बिलासपुर, 12 जून 2026। भोजपुरी टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों और छात्रों से टोल वसूली के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा का घेराव किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र नेता, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सीजी-10 पंजीयन वाले स्थानीय वाहनों तथा क्षेत्र के छात्रों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग की। इस दौरान टोल प्लाजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थानीय लोग रोजमर्रा के काम, शिक्षा और रोजगार के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं, ऐसे में उनसे बार-बार टोल वसूली करना अनुचित है।

स्थानीय लोगों पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि टोल प्लाजा से सबसे अधिक प्रभावित आसपास के गांवों और शहर के निवासी हैं। छात्र प्रतिदिन पढ़ाई के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। संगठन ने मांग की कि स्थानीय वाहनों के लिए विशेष छूट और छात्रों के लिए अलग व्यवस्था लागू की जाए।

सुविधाओं की कमी का भी उठाया मुद्दा

प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए। एनएसयूआई ने कहा कि टोल वसूली के साथ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार, हेल्पलाइन नंबर, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। संगठन ने इन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करने की मांग की।

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों और छात्रों को राहत देने संबंधी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रभारी पार्षद कृष्णा साहू, लाला यादव, शानू खान, अदिति वर्मा, युवराज तिवारी, प्रतीक तिवारी, पवन यादव, आशीष भारद्वाज, फरान खान, सुजल द्विवेदी, सुमित सूर्यवंशी, उमर अहमद, ऋषि पटेल, सार्थक मिश्रा, आदित्य यादव, समीर महानंद, जाहिद, गोपी कौशिक, आज़ाद शर्मा  सहित सैकड़ों छात्र नेता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp