CG-टोल वसूली के खिलाफ NSUI का बड़ा आंदोलन: भोजपुरी और लिम्हा टोल प्लाजा का करेंगे घेराव, इन वाहनों को छूट देने की उठाई मांग


बिलासपुर, 11 जून 2026. भोजपुरी और लिम्हा टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों, छात्रों और आम नागरिकों से टोल वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा का घेराव किया जाएगा।

संगठन की मुख्य मांग है कि सीजी-10 पंजीयन वाले स्थानीय वाहनों और क्षेत्र के छात्रों को टोल शुल्क से पूर्ण छूट दी जाए। एनएसयूआई  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि रोजाना पढ़ाई, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जो अनुचित है।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली के लिए भारत सरकार और एनएचएआई द्वारा स्पष्ट नियम निर्धारित हैं, लेकिन स्थानीय जनता को राहत देने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों और छात्रों को राहत की मांग

संगठन ने मांग की है कि आसपास के गांवों और शहर के छात्रों को विशेष छूट दी जाए। उनका कहना है कि रोजाना यात्रा करने वाले विद्यार्थियों पर टोल का आर्थिक बोझ शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

सुविधाओं की जांच की भी मांग

लक्की मिश्रा ने यह भी कहा कि टोल वसूली के साथ यात्रियों को निर्धारित मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने टोल प्लाजा पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, हेल्पलाइन, सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन सहायता जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग उठाई है।

टोल प्लाजा पर अनिवार्य सुविधाएँ

फास्टैग एवं इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन व्यवस्था

टोल दरों एवं हेल्पलाइन नंबर का स्पष्ट प्रदर्शन

सीसीटीवी कैमरे व 24 घंटे निगरानी

पेयजल व स्वच्छ शौचालय सुविधा

एम्बुलेंस, फर्स्ट एड और आपातकालीन सहायता

क्रेन व रिकवरी वाहन की उपलब्धता

पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित लेन प्रबंधन

विश्राम स्थल, पार्किंग, भोजन सुविधा व पुलिस सहायता केंद्र

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp