LIVE UPDATE

Breaking : छत्तीसगढ़ बसपा इकाई की बड़ी कार्रवाई!….प्रदेश प्रभारी पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कामदा जोल्हे और महासचिव एमपी मधुकर पार्टी से निष्काषित

विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में मचे राजनीतिक घमासानके बीच बसपा छत्तीसगढ़ इकाई ने बड़ा फैसला लिया है, बसपा ने पूर्व विधायक कामदा जोल्हे और महासचिव एमपी मधुकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है | निष्कासन कि वजह प्रदेश प्रभारी पर लगाए गए आरोप को बताया जा रहा है |

बता दें कि कुछ दिन पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने प्रदेश प्रभारी एमएल भारती पर संगीन आरोप लगाया और लिखित रूप में आरोप लगाया कि वो महिला कार्यकर्ताओं से अश्लील व आपत्तिजनक बातें करते हैं । उन्होंने  प्रदेश प्रभारी एमएल भारती और प्रदेश अध्यक्ष ओपी बाचपेयी को हटाने की मांग भी की ।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिनों पहले बसपा की बैठक में प्रदेश प्रभारियों डॉ अशोक सिद्धार्थ व लालाजी वर्मा की मौजूदगी में जमकर शोर-शराबा और आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया था, कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुई प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी किया। बैठक के आखिर में पूर्व विधायक कुमारी कामदा जोल्हे ने मंच पर आकर पार्टी संगठन को लेकर प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाएं । उन्होंने डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ को एक माह पहले लिखित में प्रभारी एमएल भारती के खिलाफ लिखित में शिकायत दिया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि  पार्टी के सीनियर लीडरों को किनारा कर संगठन को कमजोर किया जा रहा है । किसी भी तरह की बात रखने पर एमएल भारती और ओपी बाचपेयी  द्वारा पार्टी से निकलने की धमकी दी जाती है । वही जोल्हे ने अपनी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष  मायावती तक पहुंचने की बात भी अशोक सिद्धार्थ से की । मामले में प्रदेश प्रभारी भारती और बाचपेयी के विरुद्ध कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन आज बसपा के छत्तीसगढ़ इकाई ने पूर्व विधायक कामदा जोल्हे और महासचिव एमपी मधुकर को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles