CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल


CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC में चुनाव आयोग के अधिकारी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। प्रदेश में नगरीय निकायों के अन्तर्गत 10 नगरपालिक निगम् 49 नगरपालिका परिषद्, 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन तथा जिला दुर्ग एवं सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु 05 वार्डों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा.

बता दें कि 22 जनवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंचायत चुनाव मत पेटी और शहरी चुनाव EVM से होंगे। आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फ़रवरी को नगर पालिकाओं के परिणाम आएंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने 17 . 20 और 23 फ़रवरी मतदान के लिए निर्धारित किये है। [ांचायतों के लिए मतगणना 18, 21, और 24 फरवरी को होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp