LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ की बहू बनेंगी ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे, विक्की जैन के साथ लेंगी सात फेरे….

चर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (TV Serial Pavitra Rishta) फेम अंकिता लोखंडे आज 14 दिसंबर मंंगलवार को छत्तीसगढ़ की बहू बन जाएंगी. अंकिता की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कारोबारी विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain Wedding) से हो रही है. मुंबई (Mumbai) के एक निजी होटल में दोनों की शादी होगी. शादी से पहले सोमवार को दोनों की रिंग सेरेमनी आयोजित की गई. रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. रिंग सेरेमनी के साथ ही हल्दी रस्म की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं. दोनों की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी. कुछ सप्ताह पहले ही शादी के शेड्यूल की फाइनल डेट की पुष्टि हुई थी. आज दोनों की शादी होने जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि अंकिता लोखंडे की शादी बिलासपुर के कोयला कारोबारी के बेटे विक्की जैन से होने जा रही है. विक्की भी बिजनेसमैन हैं और कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर समय मुंबई में ही रहते हैं. कारोबार के सिलसिले में ही उनकी पहचान मुंबई में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से हुई. मुलाकात दोस्ती और दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई थीं अंकिता
बता दें कि अंकिता चर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आईं. इसमें एक्टर सुशांत राजपूत के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस सीरियल के दौरान ही दोनों ने शादी की, लेकिन बाद में तलाक हो गया. अब वे विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हल्दी और सगाई को किया इंजॉय
बागी 3 व मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में किया है अभिनय कर चुकी अंकिता लोखंडे ने मुंबई में बीते सोमवार को हुए अपनी शादी के हल्दी और सगाई फंक्शन को खूब इंजॉय किया. फंक्शन की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. शादी के लिए मुंबई के एक निजी होटल में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित है. हल्दी, मेहंदी और सगाई समारोह में अंकिता और विक्की ने शानदार प्रदर्शन किया.

विक्की के पिता का बिलासपुर में कॉलेज है
बता दें कि विक्की के पिता विनोद जैन बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं. साथ शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के संचालक हैं. विक्की का बिलासपुर के साथ ही मुंबई में भी कारोबार है.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *