Trending

Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस


बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 36 मॉल मंगला में एक महिला के गले से सोने का कीमती हार पार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित कावेरी विहार एनटीपीसी कॉलोनी निवासी मीनाक्षी सिंह 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बिलासपुर आई थीं। वे शिक्षक नगर मंगला में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने पहुंची थीं।

बताया गया कि 21 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मीनाक्षी सिंह अपने पति के साथ 36 मॉल मंगला में खरीदारी करने गईं। फैशन सिटी दुकान से कपड़े खरीदने के बाद रात लगभग 9:30 बजे वे कूलिंग वाटर के पास सीढ़ियों से नीचे उतरीं। इसके बाद बिल चेक कराने के बाद रैंप से पार्किंग की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान जब उन्होंने गले पर हाथ लगाया तो पता चला कि उनका करीब 75 ग्राम वजनी सोने का हार गायब हो चुका है। घटना के बाद उन्होंने मॉल परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन हार का कोई पता नहीं चल सका।

चोरी हुए हार की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp