LIVE UPDATE

SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक

बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिलासपुर के लिंगियाडीह में विकसित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र बिलासपुर जिले की 200 आंगनबाड़ियों के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए संचालित ₹4.72 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है।


कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। यदि बच्चों को शुरुआती दौर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, तो उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरक वातावरण प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026। राजधानी रायपुर के हजारों नागरिकों को 11 जून को पानी की समस्या का सामना करना पड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री अजय बेहरा सहित सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल, ड्राइंग पैड, स्केच बुक और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।


वर्तमान में इस केंद्र में 22 बच्चे नामांकित हैं। उन्नत मॉडल आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए बाल-अनुकूल शिक्षण कक्ष, आधुनिक फर्नीचर, बेहतर स्वच्छता सुविधाएं, आकर्षक शिक्षण सामग्री तथा सीखने को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण विकसित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026/ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


एसईसीएल द्वारा संचालित यह परियोजना जिले की 200 आंगनबाड़ियों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।


उल्लेखनीय है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एसईसीएल लगातार कई महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजनाएं संचालित कर रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में एसईसीएल की सीएसआर निधि से बनने वाले अत्याधुनिक वृद्धाश्रम एवं दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का शिलान्यास भी किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *