Trending

CG-480 किलो गांजा जब्त: 2 करोड़ से ज्यादा की खेप पकड़ाई, रायपुर-UP सप्लाई की तैयारी, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार


धमतरी, 08 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी पुलिस ने करीब 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में रायपुर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से एक कार और पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर श्याम तराई क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान सफेद बोरियों में भरकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में कुल 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि जगदलपुर में सब्जी उतारने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड किया गया था। तस्करों की योजना इस खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की थी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp