LIVE UPDATE

बदलते बस्तर की तस्वीर: जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और डिप्टी CM अरुण साव के हाथ में बैट, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात…

सुकमा, 8 जून 2826। बस्तर के दूरस्थ अंचल में युवाओं के बीच खेल और उत्साह का ऐसा माहौल दिखा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव खुद को मैदान में जाने से नहीं रोक सके। किरंदुल से सुकमा के रास्ते में स्थित मुनगा गांव के क्रिकेट मैदान में युवाओं को खेलते देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए।

क्रीज पर पहुंचकर उन्होंने बल्ला थामा और स्थानीय गेंदबाजों की गेंदों पर कुछ शानदार शॉट भी लगाए। मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक इस पल को देखकर उत्साहित हो उठे। यह दृश्य बस्तर में बदलते माहौल और युवाओं की नई ऊर्जा की एक सकारात्मक तस्वीर बनकर सामने आया।

जानकारी मिलने पर पता चला कि ग्राम पंचायत कोर्रा के आश्रित गांव मुनगा में 7 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है, जिसमें आसपास के गांवों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैदान के एक ओर खिलाड़ी तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद थे।

खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उनकी खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बिना किसी मांग के टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि ग्रामीण युवा बेहतर संसाधनों के साथ खेल सकें।

खिलाड़ियों ने क्षेत्र में खेल मैदान की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस पर श्री साव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वे लगातार विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और शासकीय योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों की बैठकों में लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा करने की रणनीति पर भी जोर दे रहे हैं।

क्रिकेट मैदान में युवाओं के साथ बिताए गए ये पल न केवल उनकी सहजता को दर्शाते हैं, बल्कि बस्तर में बढ़ते विश्वास, विकास और सकारात्मक बदलाव की कहानी भी बयां करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की अहम बैठक कल; कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की अहम बैठक कल; कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा
June 8, 2026
रायपुर, 8 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *