Trending

CG-अफसरों ने नहीं उठाया फोन, तो आधी रात खुद ही छापा मारने पहुंच गई विधायक; 5 हाइवा और मशीन जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप


कांकेर/भानुप्रतापपुर। जिले के चारामा विकासखंड स्थित हराडूला रेत खदान में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने अचानक खदान पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की, जहां अवैध खनन में लगे 5 हाइवा और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कराया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं के साथ-साथ प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विधायक को लंबे समय से हराडूला रेत खदान में रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। देर रात फिर से अवैध खनन की सूचना मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन, खुद पहुंचीं विधायक

विधायक सावित्री मंडावी ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने स्वयं खदान पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। मौके पर अवैध खनन और परिवहन में लगे वाहन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कराया गया।

मौके से 5 हाइवा और मशीन जब्त

छापेमारी के दौरान खदान क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में लगे 5 हाइवा और उत्खनन में प्रयुक्त एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया। इसके बाद खनिज और राजस्व विभाग को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”

मौके पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि उनकी विधानसभा में अवैध रेत खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासनिक निगरानी पर सवाल

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय अवैध रेत खनन जारी है और कई शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में विधायक को स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी, जो प्रशासन की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच जारी

फिलहाल जब्त किए गए वाहनों और मशीनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। विधायक की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp