LIVE UPDATE
Trending

गंदे पानी और जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; निगम कार्यालय का घेराव…फोड़ा मटका, जमकर नारेबाजी….महापौर से इस्तीफे की मांग

बिलासपुर, 8 जून 2026। शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट और कई वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कई वार्डों से पहुंचे नागरिक और कार्यकर्ता नलों से आ रहे गंदे एवं बदबूदार पानी को बोतलों में भरकर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को शहर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कई वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गंदे पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और कई परिवार मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं।।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
June 8, 2026
- जिस मंच से सरकार सुशासन का दावा कर रही थी, वहीं पानी, खाद, बिजली और सड़क को लेकर विपक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए सभी वार्डों में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शहर के अनेक क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है, जिससे आम नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापौर पूजा विधानी के खिलाफ भी नारेबाजी की और शहर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट और गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहरवासियों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़े इस मुद्दे पर निगम प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष शुधांषु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, कांग्रेस नेता विजय केशरवानी, रविंद्र सिंह, प्रमोद नायक, पूर्व महापौर राम शरण यादव, कांग्रेस पार्षद शहजादी कुरैशी, ओम कश्यप, मोहमद आजम, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, बबला समीर अहमद, शशांक मिश्रा समेत कई कांग्रेस नेता और आमजन मौजूद थे |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *