LIVE UPDATE

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा; पत्र भेजकर बताई वजह…BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में पहला वोट पड़ने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी आलाकमान को अपने इस्तीफे की वजह बताई है। इससे पहले शनिवार देर रात अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे में आप से गठबंधन और कन्हैया कुमार और उदित राज को प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में बताई इस्तीफे की वजह

उन्होंने इस्तीफे में लिखा, “आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस पार्टी का गठबंधन बेहद अपमानजनक है, क्योंकि आम आदमी पार्टी पिछले 7 वर्षों में कई घोटालों से जुड़ी रही है। आप के शीर्ष तीन नेता- अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। आम आदमी पार्टी पर दिल्ली शराब घोटाले और दिल्ली जल बोर्ड घोटाले जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान
उल्लेखनीय है दिल्ली में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। इस गठबंधन के तहत आप को चार और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं। दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को मतदान होगा जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *