LIVE UPDATE
Trending

CG-बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन; कांग्रेस 17 जून को करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन, बिजली दफ्तरों का घेराव



रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिजली बिल के दाम में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार, कांग्रेस बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये जाने का विरोध करती है। इसके साथ ही बैज ने घोषणा करते हुए कहा कि बिजली के दाम बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।

दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस 17 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करेगी और राज्य के बिजली मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं 18 जून को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर आवेदन भरवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC; मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, बोले- मानसून सत्र तक समिति सौंपेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC; मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, बोले- मानसून सत्र तक समिति सौंपेगी रिपोर्ट
June 19, 2026
CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांचवीं बार बढ़ी बिजली दरें : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तथा गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है। किसानों को भी राहत नहीं दी गई और कृषि पंपों की बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार पांचवीं बार बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं। हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार (एमपीपीएस) भी लगाया गया था। बैज का दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक बिजली दरों में कुल 31.23 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Rahul Gandhi CG Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
Rahul Gandhi CG Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
June 21, 2026
Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस राज में 2 पैसे की वृद्धि, भाजपा राज में बिल 4 गुना’

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में बिजली दरों में महज 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, और जनता को राहत देने के लिए ‘400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ चलाई जा रही थी। भाजपा ने सरकार में आते ही इस राहत योजना को बंद कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को लूट रहा है। अकेले जून के महीने में ही प्रदेश के 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसत से 3 से 4 गुना अधिक आए हैं, जिससे जनता त्रस्त है। बैज ने कहा, “भाजपा से सरकार संभल नहीं रही है, वे सिर्फ जनता की जेब काटने का काम कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
Rahul Gandhi CG Visit: राहुल गांधी की बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को सख्त नसीहत: “गुटबाजी खत्म करें”, बंद कमरे में जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद, ‘प्रोपेगेंडा’ की काट पर रणनीति
Rahul Gandhi CG Visit: राहुल गांधी की बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को सख्त नसीहत: “गुटबाजी खत्म करें”, बंद कमरे में जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद, ‘प्रोपेगेंडा’ की काट पर रणनीति
June 22, 2026
रायपुर/अभनपुर, 22 जून 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

दीपक बैज ने कहा कि पहले से ही बढ़े हुए बिजली बिलों से आम उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगा है और पिछले कुछ महीनों से लोगों को सामान्य से तीन से चार गुना अधिक बिल मिल रहे हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp