LIVE UPDATE

PM मोदी का कल जांजगीर-चांपा में “बिग शो”, किसान सम्मलेन में करेंगे शिरकत!…लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा, कई कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की नजर, देरशाम तक हो सकते हैं नजरबंद

विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल किसान सम्मलेन में शामिल होने के लिए जांजगीर चाम्पा आ रहे है | जहां पर वे आमसभा को संबोधित करने के साथ ही किसानों को करोड़ों की सौगात देंगे | वहीँ कांग्रेस बिलासपुर में लाठीचार्ज को लेकर कल प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाएंगे, जिक्से लिए आज से ही पुलिस कांग्रेस नेताओं पर नजर रखना शुरू कर दी है |

बता दें कि अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 22 सितम्बर को जांजगीर चांपा आ रहे है, प्रधानमंत्री कल पांच बजे जांजगीर चाम्पा पहुंचेंगे जहां वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मलेन सभा में शामिल होंगे और किसानों को सम्बोधित करेंगे | बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस सम्मलेन में किसानों को बड़ी सौगात दे सकते है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्गो का भूमिपूजन भी करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
May 15, 2026
रायपुर, 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 मई 2026, शुक्रवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेसी दिखाएंगे काला झंडा, पुलिस रख रही नजर

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन दिन पहले बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकतओं पर किए गए लाठीचार्ज मामले में पुलिस अधिकारियों के उपर  अभी तक किसी भी तरह की ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने और मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करेगी | कल प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत में प्रदेशभर के नेता जांजगीर चांपा में काला झंडा दिखाएंगे | बता दें कि कल यानी 21 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया है | इसके साथ ही जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती तब तक कांग्रेस पूरे प्रदेश में डॉ रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल के कार्यक्रमों  का विरोध करते रहेंगे | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के काला झंडा दिखाने को लेकर प्रदेश का पुलिस प्रशासन एक दिन पहले ही अलर्ट हो गई है, प्रदेश स्तरीय नेताओं पर पुलिस सुबह से ही नजर बनाई हुई है, यहाँ तक कई पुलिस अफसर कुछ नेताओं से टेलीफोनिक चर्चा कर लोकेशन भी पूछ रहे है | देर शाम तक कुछ नेताओं को नजरबंद करने की सम्भावना जताई जा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

बताया जा रहा है कि प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में ढाई घंटे समय बिताएंगे,इसके लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय कर लिया है ,प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.20 को ओडिशा के झारसुगड़ा से एयरपोर्स के हेलीकाप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3  .15  बजे जांजगीर चाम्पा पहुंचेंगे जहां पर वे किसान सम्मलेन में शामिल होंगे और किसानों को सम्बोधित करंगे | किसानों को सम्बोधित करने के बाद 4 .45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे | शाम 5 .40  में रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर वहां से भारतीय प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

पुलिस ग्राउंड में होगा सभा 

अटल विकास यात्रा में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम कल जांजगीर चाम्पा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगी | जहां वे किसान सम्मलेन में शामिल होंगे,बताया जा रहा है कि  प्रधानम्नत्री किसानों को करोड़ों की सौगात देंगे,इसके साथ ही मोदी यहां एक लाख से ज्यादा किसानों को सम्बोधित करेंगे | जांजगीर चाम्पा को कृषि प्रधान जिला भी कहा जाता है,और यहां अभी कांग्रेस के विधायक है,इस लिहाजे से प्रधानमंत्री का दौरा किसानों का साधने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, किसानों को भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है, और उनसे उम्मीद भी है | प्रधानमंत्री कल सवा तीन बजे जांजगीर चाम्पा पहुंचेंगे |

आसपास क्षेत्रों में कांग्रेस का दबदबा 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का जांजगीर चाम्पा दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जांजगीर चाम्पा के आल्वा आस-पास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा है, इसलिए बीजेपी विधानसभा चुनाव में वापसी करने के लिए इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है, जांजगीर चाम्पा को कृषि प्रधान जिला के नाम से भी जाना जाता है इसलिए मोदी किसानों को साधने के लिए कोई बड़ा सौगात दे सकते है |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles