लाठीचार्ज के बाद बिलासपुर की सियासत गरमाई!….कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय के निशाने पर फिर आए मंत्री अमर अग्रवाल, बोले – हमेशा बिलासपुर में अशांति फैलाने का काम किया अमर ने, जुर्म दर्ज क्यों नही?


बिलासपुर में लाठीचार्ज के बाद गरमाई बिलासपुर की सियासत अभी भी शांत होते दिखाई नहीं दे रही है | कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने एकबार फिर मंत्री अमर अग्रवाल पर हमला बोलते हुए निशाना साधा है |  शैलेश ने कहा कि बिलासपुर शहर में पिछले कुछ वर्षों से जो अशांति फैली हुई है, जिसमें कई बार नेताओं को अमर अग्रवाल के कार्यकर्ताओं ने धमकियां दिया गया, मारपीट किया और सबसे मुख्य स्वयं अमर अग्रवाल के भड़काऊ बयानबाज़ी है । सत्ता का घमंड मंत्री अमर अग्रवाल और उनके कार्यकर्ताओ को इतना बढ़ गया है कि वो अपने अहंकार और रसूक के कारण आए दिन किसी को भी धमकाने का कार्य करते है और परिणाम स्वरूप बिलासपुर में आए दिन कांग्रेस के लोगों पर षड्यंत्रकारी एफआईआर दर्ज किया जाता है यानि बुरे कार्य अमर और उसके कार्यकर्ता करते है और सत्त्ता की लाठियां कांग्रेस के ऊपर होती है ।
कुछ माह पूर्व तालापारा में इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि बनने के लिए मंत्री के लोगों ने अशांति का माहौल बनाया था और मारपीट करवा कर एफआईआर दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस ने उनके लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं किया था, लेकिन कांग्रेस के लोगों पर कहर बरसाया था । एक वर्ष पूर्व अमर के लोगों ने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत करने गए थे और थाने में जाकर झूठी एफआईआर करने के लिए दबाव बनाया था और मुझे बदनाम और षड्यंत्र कर फंसाने का प्रयास किया था । कुछ मंचो में तो मुझे साफ साफ मुख्य अतिथि न बनने की धमकी दिया गया । जिससे मुझे मानसिक प्रताड़ना मिली । जिसपर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया ।
कुछ माह पूर्व अमर अग्रवाल ने ही किसी कार्यक्रम में कांग्रेस और विपक्ष को पनही से मारने वाला गंदा और भद्दा बयान दिया था, जिसके कारण शहर की शांति भंग हुई थी लेकिन कांग्रेस ने तब इसकी निंदा किया था और मंत्री को गलत बयानबाज़ी के लिए चेतावनी दिया था ।
अभी भी शहर का और प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए अमर ही जिम्मेदार है, कांग्रेस को कचरा कह कर शहर को भड़का दिया, जिसके कारण कांग्रेस का सांकेतिक विरोध को तूल देकर सत्ता के घमंड में कांग्रेस भवन के अंदर लाठी चार्ज किया गया और कई लोग जिसमे वरिष्ठ नेता महिला कार्यकर्ता नेता युवा नेता और नाबालिक बच्चों पर लाठी बरसाई गई, जो अभी भी अस्पताल में है और पीड़ित भी है किसी का सिर फूटा, किसी की टांग टूट गई, लोगों को जान के लाले पड़ गए, ऐसा कार्य पुलिस ने किया ।
इन सभी घटनाओं के लिए सिर्फ-सिर्फ अमर अग्रवाल जिम्मेदार है, जिसके कारण बिलासपुर अमन और शांति का टापू अब दंगो का शहर बन गया है । मंत्री अमर के कारनामे  शहर और प्रदेश जानता है जिसमें बड़े कारनामे नसबंदी कांड, आँख फोड़वा कांड ,सीवरेज़ जानलेवा योजना और न जाने कितने कांड कर अभी भी सत्ता में काबिज है और रावण जैसा अहंकार आ चुका है बिलासपुर के आम जन बहुत परेशान है । लाठीचार्ज में सफाई देने वाले मंत्री अमर अग्रवाल के चरित्र की सच्चाई अब शहर की और प्रदेश की जनता जान चुकी है और इस बार उनको चुनाव में कुर्सी से गिराने वाली है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp