LIVE UPDATE

कल बिलासपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का रहेगा जमवाड़ा!….प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं को बिलासपुर पहुँचने का पहुंचा फरमान, लाठीचार्ज को लेकर बनाएंगे रणनीति

बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है, कांग्रेस कमेटी मामले को लेकर अब कल बिलासपुर में प्रदेश के आला नेताओं को पहुँचने का फरमान जारी कर दी है, बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी | बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल से लेकर तमाम नेता उपस्थित रहेंगे |
बता दें कि कल रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणीं की पहली बैठक रखी गई थी, लेकिन बिलासपुर की घटना के बाद अब उक्त बैठक बिलासपुर में रखने का फैसला लिया गया है, कल यानि 20 सितम्बर को प्रदश कार्यकारिणी की पहली बैठक बिलासपुर में रखी गई है | इस बैठक में प्रदेश स्तर के तमाम नेता शामिल होंगे |

इस बैठक में शामिल होने के लिए कल राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव कल दोपहर बिलासपुर पहुचेंगी, इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल दिल्ली से आज रात्रि 8 :00 बजे जेट की नियमित विमान सेवा से रायपुर पहुंचेंगे, फिर कल वहां से बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर आएंगे | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव पहुंच चुके है। बताया जा रहा है की इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles