LIVE UPDATE
Trending

मुख्यमंत्री को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं मेरी जिम्मेदारी केंद्रीय टीम के प्रति है…

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच जारी खींचतान को लेकर प्रेदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न तो मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ हूं और न हीं मैं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के लिए खड़ा हूं. मैं राज्य में कांग्रेस संगठन का अध्यक्ष हूं और इस नाते मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति उत्तरदायी हूं.  

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, ”मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष हूं. न तो मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़ा हूं और न हीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सपोर्ट कर रहा हूं. प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते जो मेरी जिम्मेदारी है उसके मुताबिक मैं केंद्रीय नेतृत्व के साथ हूं.”

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM पद के लिए जारी है खींचतान

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर लगातार खींचतान जारी है. भूपेश बघेल की कोशिश है कि पूरे पांच साल तक वह मुख्मंत्री बने रहें इसके लिए वह लगातार कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क साधे हुए हैं. वहीं टीएस सिंहदेव इस बात को लेकर अड़े हुए हैं कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं मुखर

मुख्यमंत्री बनने को लेकर वह साफ-साफ तो कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन उनके समर्थक यह कहते हुए जरूर सुनाई पड़ रहे हैं कि छत्तीसगढ़ चुनाव में मिली जीत के बाद उनसे वादा किया गया था कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का फॉर्मूला लागू किया जाएगा. ऐसे में आधे से अधिक समय बीत चुका है और अभी तक टीएस सिंहदेव खाली हाथ हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles