पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट


धमतरी, 21 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों के थोक में तबादले किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 192 आरक्षकों को विभिन्न थाना-चौकियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस स्थानांतरण को विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पूरी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, ऐसे आरक्षकों को चिन्हित किया गया जो दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इसके बाद एक व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार तीन संभावित पोस्टिंग विकल्प देने का मौका दिया गया।

इस संबंध में धमतरी, कुरुद और नगरी अनुभागों के साथ-साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, एसपी कार्यालय, साइबर थाना, अजाक और महिला सेल में पदस्थ आरक्षकों का एक खुला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सभी कर्मचारियों से उनकी पसंद के तीन थाना या चौकी विकल्प भरवाए गए।

प्राप्त विकल्पों के साथ कर्मचारियों के कार्य मूल्यांकन, दक्षता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से 121 और 71 आरक्षकों का तबादला किया गया। इस प्रकार कुल 192 आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

  

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp