LIVE UPDATE
Trending

CG-चार्टर्ड प्लेन क्रैश; आरा की पहाड़ियों से टकराया प्राइवेट विमान, दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटें ….देखिये-Video

जशपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं हैं। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलते ही SSP लाल उमेंद मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. मौके पर पुलिस- प्रसाशन मौजूद है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने यात्री सवार थे या कोई यात्री मौजूद भी था या नहीं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर क्षेत्र की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं, एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहाड़ी और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp