LIVE UPDATE
Trending

बड़ी खबर : कोरोना से SDM की मौत….कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, अस्पताल में थे भर्ती

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ अब मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश की स्थिति चिंताजनक हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस से ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राघवेंद्र पांडे की अकाल मृत्यु हो गई ।

अनुविभागीय अधिकारी राघवेंद्र पांडे उपचुनाव होने के कारण लगातार ड्यूटी पर थे और इसी दौरान वह संक्रमित हो गए। अत्यधिक वर्क लोड होने के कारण जब तक संभव हो सका उन्होंने काम किया। तकलीफ बढ़ने पर श्री पांडे ने कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल दिया। पॉजिटिव आने पर तत्काल भर्ती कर लिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया है कि सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। और मंगलवार की सुबह 8:00 बजे उनका दुखद निधन हो गया। याद दिलाना जरूरी है कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में ना केवल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है बल्कि अकाल मृत्यु के मामले भी बढ़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से डबरा विधानसभा से कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। बताने की जरूरत नहीं कि इमरती देवी कोरोनावायरस को जानलेवा संक्रमण नहीं मानती। पिछले दिनों इस संदर्भ में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *