LIVE UPDATE

चुनाव ब्रेकिंग : मरवाही उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान….3 नवम्बर को होगी वोटिंग, देखिये पूरा चुनाव शेड्यूल

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है । मरवाही सीट पर 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे । चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी. हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा |

जानकारी के अनुसार, मरवाही सीट के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगा, 10 नवंबर को काउंटिंग की तारीख तय की गई है, 10 अक्टूबर तक नामिनेशन होंगे, जबकि नामों की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर और प्रत्याशी अपना नाम 19 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं. आयोग ने कहा है कि इन राज्यों से ऐसे इनपुट मिले थे जिसमें चुनाव कराए जाने में मुश्किलों का सामना किए जाने की बात कही गई. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव/ मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आोयग को इनपुट भेजे थे. असम, केरल, तमिलनाडु और बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 31.05.2021, 24.05.2021 और 30.05.2021 तक है. चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है. इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles