LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : IG डांगी की बड़ी कार्रवाई, इधर मिला नशे का सामान, उधर दो थानेदारों पर गिरी कार्रवाई की गाज

सरगुजा संभाग के आईजी रतन लाल डांगी ने दो थानेदारों को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के पीछे वजह नशे का सामान है, जिसकी रोकथाम में दोनों थानेदारों की लापरवाही उजागर हुई है। डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश के बाद उच्चाधिकारियों ने थानेदारों की माॅनिटरिंग शुरू कर दी है, जिसका सबसे तेज असर सरगुजा संभाग में नजर आया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक गांधी नगर थाना प्रभारी राहुल तिवारी और अंबिकापुर थानेदार लक्ष्मीराम को आईजी रतन लाल डांगी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों थानेदारों के क्षेत्र में नशे का कारोबार चरम पर फल-फूल रहा था, जिस पर अंकुश लगाने में दोनों ही थानेदार अक्षम साबित हुए। साथ ही सहायक उपनिरीक्षक बृजकिशोर पांडे थाना गांधी नगर, धनजंय पाठक सहायक उप निरीक्षक कोतवाली अंबिकापुर की भी लापरवाही उजागर हुई है, जिसके चलते दोनों को जिला सरगुजा से जिला जशपुर अटैच किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *