LIVE UPDATE

IAS को कोरोना : देश को कोरोना का हाल बताने वाले IAS अफसर लव अग्रवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में…ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। बता दें कि लव अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर नजर आते थे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘डियर ऑल, सबको सूचित करता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। दिशानिर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन में हूं। मैं अपने सभी दोस्तों व सहयोगियों से अनुरोध करता हूं कि वे स्वयं की देखभाल करें। स्वास्थ्य टीम के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा। जल्द मुलाकात होगी।’

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मोदी सरकार में तीन ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। 

तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मगर वह डाक्टर्स की सलाह पर कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *