LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुनः बना स्वच्छता में सिरमौर, स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाज़ी….PM मोदी 20 अगस्त को करेंगे पुरस्कृत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और कर्मवीर सफ़ाई कर्मचारियों को दी बधाई

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता का विभिन्न पैमानों पर आँकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए एवं नागरिकों के फ़ीड्बैक को समाहित कर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ ने पुनः स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 20 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, अपितु यहाँ के 14 शहरों जिनमें अंबिकापुर, धमतरी, जशपुर नगर, पाटन, भिलाई, बीरगाँव, भिलाई-चरौदा, चिरमिरी, कवर्धा, चांपा, पिपरिया, अकलतरा, नरहरपुर एवं सारागाँव को भी 20 अगस्त को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार दारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्य निरूपित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय प्रदेश की जागरूक जनता तथा यहाँ के कर्मवीर सफ़ाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस सफलता हेतु राज्य की जनता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, स्वच्छता से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी छत्तीसगढ़ को इसी प्रकार स्वच्छता में सिरमौर बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. ने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विभागीय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *