देश - विदेश

451 नये मरीज, 13 मौतें : छत्तीसगढ़ में 451 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 13 मरीज़ों की मौत…राजधानी रायपुर में सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि


छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ते जा रही है, प्रदेश में आज एक दिन में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है, जबकि प्रदेश में 451 नए कोरोना मरीज़ों की पुस्टि हुई है। छत्तीसगढ़ के लिए यह डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं |

स्वास्थय विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में आज प्रदेश में 451 नए कोरोना मरीज़ों की पुस्टि हुई है, जबकि आज 13 कोरोना मरीज़ों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं आज 199 कोरोना मरीज़ डिस्चार्ज किये गए हैं |

आज मिले मरीज़ों में सबसे अधिक 142 कोरोना मरीज़ राजधानी रायपुर से मिले है, दुर्ग 59, रायगढ़ और कोरबा से 37-37 बस्तर से 22, बिलासपुर से 20 राजनांदगांव से 18, जांजगीर से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 12, बेमेतरा व कोंण्डागांव से 11-11, कोरिया से 9, बालोद 8, गरियाबंध व कबीरधाम से 7-7, महासमुंद से 5, धमतरी व बलौदाबाजार- सरगुजा- जशपुर-बीजापुर व अन्य राज्य से 3-। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 14,481 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,494 है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp