LIVE UPDATE
Trending

#COVID-19 : AIIMS रायपुर से कोरोना के 6 और मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 11 ठीक हुए, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10

रायपुर एम्स ने रविवार को एक ट्वीट कर लिखा- दुर्ग से मिले कोविड-19 के 6 पुरुष रोगियों को रविवार को एम्स रायपुर द्वारा छुट्टी दे दी गई है.



छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच एक अच्छी खबर है, प्रदेश में कोविड-19 के 6 मरीजों को रविवार की दोपहर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रायपुर एम्स प्रबंधन ने इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है. इनमें सभी पुरुष हैं, इन सभी मरीजों में संक्रमण की पुष्टि दुर्ग जिले में हुई थी. इसके बाद इन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था.  जहां उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है |

रायपुर एम्स ने रविवार को एक ट्वीट कर लिखा- दुर्ग से मिले कोविड-19 के 6 पुरुष रोगियों को रविवार को एम्स रायपुर द्वारा छुट्टी दे दी गई है. लगातार इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. वर्तमान में एम्स रायपुर में कोविड-19 के 10 एक्टिव केस हैं. सभी सभी स्थिर हालत में हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीज ठीक हो चुके हैं. मरीजों के ठीक होने का सिलसिला लागातार जारी है. 5 मरीजों को शनिवार की शाम को छुट्टी दी गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp