Trending

रायपुर पुलिस कमिश्नरी में बड़ा बदलाव: ग्रामीण क्षेत्र के पहले RI बने वैभव मिश्रा, कानून-व्यवस्था और VIP ड्यूटी की संभालेंगे कमान, कमिश्नर ने जारी किया आदेश


रायपुर, 23 जून 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नर (SSP) संजीव शुक्ला ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का पहला रक्षित निरीक्षक (RI – Reserve Inspector) नियुक्त किया गया है।

रायपुर में नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लिए इस पद पर यह पहली नियुक्ति है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आदेश के मुख्य बिंदु और नई जिम्मेदारियां

कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत नवनियुक्त आरआई वैभव मिश्रा के कंधों पर ग्रामीण इलाके की सुरक्षा से जुड़े कई अहम टास्क होंगे, ग्रामीण क्षेत्र के थानों और पुलिस चौकियों के बल (Force) का प्रबंधन।  इलाके में होने वाले वीआईपी मूवमेंट, दौरों और प्रमुख कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करना।  ग्रामीण अंचलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, त्योहारों और कानून-व्यवस्था की स्थितियों में त्वरित पुलिस बल की तैनाती करना।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp