LIVE UPDATE

रेणू जोगी को लेकर चरणदास महंत ने दिया बड़ा बयान!….बोले – कांग्रेस ने मान लिया है वे अब हमारे साथ नहीं हैं, अपने पति के साथ हैं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंतके एक बयान के बाद फिर विधायक रेणू जोगी की कांग्रेस में स्थिति कोलेकर सवाल खड़ा कर दिया है | एक दिन पहले पेंड्रा में चरणदास महंत ने विधायक डॉ रेणु जोगी के बारे में बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि हमने मान लिया है कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं, क्योंकि उनके पति अजीत जोगी भी कह चुके हैं कि रेणु जोगी उनके साथ हैं।

बता दें कि पिछले कुछ माह से कोटा विधायक रेणू जोगी को कांग्रेस पार्टी गतिविधियों से दूर रखते दिखाई दे रही है | पहले रेणू जोगी से उपनेता प्रतिपक्ष का पद वापस लेना, फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का कांग्रेस कि संस्कृति बताते हुए बाहर नहीं करने कि बात कहना | यह सब कोटा विधायक रेणू जोगी कि कांग्रेस में स्थिति को स्पष्ट करता है | जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अजित जोगी लगातार कह भी रहे हैं कि रेणु जोगी उनके साथ हैं । हालांकि इसके विपरीत रेणु जोगी कांग्रेस में रहने की बात कहती रहती हैं और अभी भी रेणु जोगी कांग्रेस में बनीं हुई हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक बार रेणू जोगी को लेकर डॉ महंत के बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है | उन्होंने रेणु जोगी के संबंध में कहा है कि हमने मान लिया है कि वो अब हमारे साथ नहीं है । उनके इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में उनके लिए भी कांग्रेस में रास्ते बंद हो गए हैं । उन्होंने कहा कि अब रेणु जोगी अपने पति की पार्टी में है, यह बात कांग्रेस ने मान लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश को फंसाने की कोशिश : महंत

इस दौरान महंत ने कहा कि शैलेश पांडेय जब से कांग्रेस प्रवेश किये हैं कुछ भाजपा नेताओं की बीपी-शुगर बढ़ गई है, तभी से शैलेश को अपने कुचक्र में फंसाने में जुट गए थे | शैलेश के ऊपर जो भी मामले दर्ज किये गए हैं सबकी पुलिस जाँच कर रही है, जल्द ही जाँच के बाद सब स्पष्ट हो जायेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles