LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ चुनाव : जुबिन शाह अध्यक्ष, सचिव पद पर बिलासपुर के मुकुल तिवारी निर्वाचित


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुनाव में निर्वाचित हुए । अध्यक्ष पद पर रायपुर के जुबिन शाह सचिव पद पर बिलासपुर के मुकुल तिवारी उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद शंकर शर्मा ज्वाइंट सेक्रेट्री जीएस मूर्ति और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक के नामों की घोषणा की गई । आज छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों का एजीएम रायपुर के मेफेयर होटल पर बुलाया गया। जहां इन सब पदाधिकारियों की घोषणाएं की गई ।

मुकुल तिवारी के बनने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के समस्त पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने कहा कि यह बिलासपुर शहर के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि मुकुल तिवारी को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव के पद पर बनाया गया है पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव का पद बिलासपुर को दिया गया है मुकुल तिवारी पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाअध्यक्ष पूर्व में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कप्तान भी रह चुके हैं इनके साथ बिलासपुर के साई कुमार को रणजी टीम का सेलेक्टर , आशीष शुक्ला को अंडर 16 छत्तीसगढ़ टीम का सेलेक्टर और रितेश शुक्ला को महिला छत्तीसगढ़ टीम के सेलेक्टर बनाया गया है । इन सबके बनने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल ,देवेंद्र सिंह , अनुराग बाजपाई, आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, नारायण आवाती,महेंद्र गंगोत्री , ओ पी यादव, दिलीप सिंह , दिनेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, अशोक मेहता, राजुल जाजोदिया, वैभव ओट्टलवार, आर डी पाठक, कमल घोष,अपूर्व भंडारी ,शैलेश सैमुअल, भूपेंद्र पांडे प्रवीण सिंह फिरोज अली अभिषेक सिंह अभ्युदय सिंह समस्त लोगों ने उन्हें बधाई दी|

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *