Trending

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में IT का छापा:कोयला कारोबारियों के यहां 50 गाड़ियों में पहुंची टीम;बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी के ठिकानों पर कार्रवाई जारी


एक बार फिर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आयकर विभाग ने दबिश दी है। आयकर विभाग ने 46 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। IT विभाग की इस कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में IT की दबिश जारी है। स्टील, रियल एस्टेट, तेंदूपत्ता, ट्रांसपोर्टर और राइस मिलर्स के ठिकानों पर IT ने रेड डाली है। इसमें रायगढ़ में NR इस्पात के संजय अग्रवाल के ठिकाने पर छापा मारा गया है।

वहीं कोयला कारोबारी राकेश शर्मा, बिलासपुर के कारोबारी बजरंग अग्रवाल के यहां भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। महावीर अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। रायपुर में लॉ-विस्टा सोसाइटी में रामगोपाल अग्रवाल के घर भी छापेमारी की गई है। मिशन हॉस्पिटल के पास घर में ये कार्रवाई चल रही है। IT विभाग की टीम पूछताछ और दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है। दस्तावेद खंगाल रही है।

सक्ति नपा पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के घर भी छापा मारा गया है। लोहा और कोयला कारोबारी प्रतीक जिंदल के यहां भी रेड पड़ी है। IT टीम ने रायपुर, सक्ति और अंबिकापुर ​निवास में दबिश दी है। पूछताछ और जांच पड़ताल चल रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp