LIVE UPDATE

साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस कमेटी में जगह, कांग्रेस ने कहा- गोडसे भक्तों के अच्छे दिन!

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विवाद आपस में जुड़े हुए हैं. ताजा विवाद शुरू हुआ है, प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त करने पर. सरकार ने उन्हें 21 सदस्यों वाली इस समिति का सदस्य नियुक्त किया है, जिसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं. कांग्रेस ने उन्हें इस समिति का सदस्य मनोनीत करने पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं बीजेपी ने कहा है कि बतौर सांसद उन्हें किसी भी संसदीय समिति में मनोनीत किया जा सकता है |

प्रज्ञा ठाकुर को इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य मनोनीत करने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस फैसले की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की विचारधारा की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाते हैं. ये उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेता ने कहा- गोडसे भक्तों के अच्छे दिन!
साध्वी प्रज्ञा की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी सरकार ने नेशनलिज्म को नया मॉडल दिया है. बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया. कुछ महीनों पहले पीएम ने ‘मन से माफ ना करने’ की बात कही थी, लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं.’

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *