LIVE UPDATE
Trending

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम,  माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर 16 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
June 4, 2026
– सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक– मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बुधवारी बाजार अग्निकांड: पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने की व्यापारियों से मुलाकात, सरकार से की मुआवजे की मांग
बुधवारी बाजार अग्निकांड: पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने की व्यापारियों से मुलाकात, सरकार से की मुआवजे की मांग
June 5, 2026
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बुधवारी बाजार में गुरुवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय के अचानक आगमन से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
June 5, 2026
रायपुर, 5 जून 2026। कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत कम करने में सफल हो रहे हैं। महासमुंद जिले के विकासखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles