Trending

Chhattisgarh में अब VIP भी सुरक्षित नहीं! पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से दिनदहाड़े मोबाइल लूट, सवालों के घेरे में पुलिसिंग


रायपुर, 18 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों के बीच सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हो गए। घटना ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनके करीब पहुंचा और हाथ में रखा मोबाइल फोन झपटकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय कौशिक अकेले थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस विभाग में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी थी।

राजधानी में बढ़ते अपराध से दहशत

रायपुर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग, लूट और चाकूबाजी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब अपराधियों के निशाने पर आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह में राजधानी में लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की करीब आठ बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिन पहले पंडरी इलाके में दिनदहाड़े एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। वहीं खरोरा क्षेत्र में हुई करीब 80 लाख रुपये की लूट के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp