LIVE UPDATE

मोदी का नव निर्वाचित सांसदों को नसीहत, बोले – छपास और दिखास से बचना चाहिए, बड़बोले बयानों से बचे

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शनिवार एनडीए संसदीय दल की बैठक चल रही है.  इसमें एनडीए के सभी नेता मौजूद रहे, लोकसभा 2019 चुनाव में जीतने वाले 303 बीजेपी सांसद भी इस बैठक में मौजूद हैं, इसमें सर्वसम्मति से पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से हामी भरी |
इसके बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टियों ने एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर  मोदी के नाम पर मुहर लगाई, सबसे पहले एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एलजेपी चीफ रामविलास पासवान ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया |
इस दौरान पीएम ने भाषण में कहा कि प्रचंड जनादेश जिम्मेदारियों को और बढ़ा देता है, कहा जाता है कि चुनाव दूरियां पैदा कर देता है,दीवार बना देता है. लेकिन 2019 के चुनाव ने दीवार तोड़ दी और दिलों को जोड़ा है, यह चुनाव सामाजिक एकता का आंदोलन बन गया है.उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधि के लिए कोई भेद रेखा नहीं हो सकती, उसे बदला लेने का हक नहीं होता, वह सबके लिए समान होता है |
पीएम ने कहा, विश्वास की डोर जब मजबूत होती है तो प्रो-इंकंबेंसी लहर पैदा होती है. ये चुनाव पॉजिटिव वोट का चुनाव है, फिर से सरकार को लाना है, काम देना है, जिम्मेदारी देनी है, इस सकारात्मक सोच ने इतना बड़ा जनादेश दिया है |

पीएम ने कहा, 2014 में भाजपा को जितने वोट मिले और 2019 में जो वोट मिले, उनमें जो वृद्धि हुई है, यह वृद्धि करीब-करीब 25 प्रतिशत है. लेकिन ग्लोबल परिदृश्य में देखें तो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को जितने वोट मिले थे, उतना हमारा इंक्रीमेंट है |
भाषण में पीएम ने कहा कि आजादी के बाद इस बार सबसे ज्यादा महिलाएं संसद में बैठेंगी,  उन्होंने नए  और पुराने सांसदों को बड़बोले बयानों के अलावा अहंकार से बचने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा, छपास और दिखास से बचना चाहिए, इससे अगर बचकर चलते हैं तो बहुत कुछ बचा सकते हैं |
पीएम ने हॉल में मौजूद सभी नेताओं से कहा, ”दिल्ली में आकर अच्छे-अच्छे फंस जाते हैं. कोई भी मंत्री बनने के नाम पर बहकावे में न आए. इसके अलावा वीआईपी कल्चर से बचकर रहने की भी जरूरत है”. पीएम ने कहा, एनडीए के पास दो महत्वपूर्ण चीजें हैं, जो हमारी अमानत है, एक है एनर्जी और दूसरा है सिनर्जी. ये एनर्जी और सिनर्जी एक ऐसा केमिकल है, जिसको लेकर हम सशक्त और सामर्थ्यवान हुए हैं, जिसको लेकर हमें आगे चलना है |
पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा


16वीं लोकसभा भंग करने का प्रस्ताव शुक्रवार को पास किया गया था, जिसके बाद आज शाम 7 बजे एनडीए नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे. 8 बजे पीएम मोदी नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे | जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी सेंट्रल हॉल में आए, वहां मौजूद सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया. मंच पर पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रकाश सिंह बादल, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, उद्धव ठाकरे मौजूद रहे. पीएम मोदी ने इस दौरान आडवाणी, प्रकाश बादल और जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *