LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : लक्जरी कार में “स्काई हॉस्पिटल कोविड-19 इमरजेंसी” लिख गांजा की तस्‍करी….पुलिस ने तस्‍कर को दबोचा, एक करोड़ रुपये का गांजा किया गया जब्त

बिलासपुर के तखतपुर से गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की गई है, पुलिस ने आरोपी के पास से तक़रीबन 1 करोड़ रुपए का गांजा जब्त की है. साथ ही गांजे का अवैध तरीके से परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है |

बिलासपुर आईजी और एसपी के निर्देश पर एसडीओपी रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को उच्च अधिकारियों से निर्देश मिला था कि स्विफ्ट कार जिसमें स्काई  हॉस्पिटल लिखा था उसमें गांजा की तस्करी की जा रही है, वहीं देर रात को देवरी खमरिया में एक स्विफ्ट कार सीजी 11एम 1778 को जब रोका गया तब वाहन ने बिलासपुर मोपका निवासी हरीश साहू पिता संतराम साहू 41 वर्ष को गिरफ्तार किया और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब आज सुबह तखतपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ग्राम खपरी के खण्डहर  नुमा मे मकान जिसे 2 वर्ष पहले लिया था उस मकान में लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी स्विफ्ट कार में घूमता था और कार में स्काई हॉस्पिटल बिलासपुर इमरजेंसी कोविड-19 सेवा लेकर घूमता था और गांजे की तस्करी करता था पुलिस ने बताया कि मोपका के इसके घर में होम्योपैथी चिकित्सा का बोर्ड लगा हुआ है |

अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद आरोपी को कल देवरी खमरिया के पास से ही उठा दिया था और जब उसे कड़ाई के साथ पूछताछ की तब उसने खंडहर नुमा खुद के मकान के पास ले गया जहां लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ था पुलिस लिखा पढ़ी कर आगे की कार्रवाई कर रही है, एसडीओपी रश्मीत कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और यह गांजा कहां से लाता था और कहां का पता था इसकी भी जानकारी ली जा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *