LIVE UPDATE

बिल्हा से धरमलाल कौशिक ही लड़ेंगे चुनाव, मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर!…बिलासपुर में इलेक्शन मोड में दिखे रमन सिंह, चुनावी बिगुल फूंकते हुए जनता से धरम के लिए मांगे वोट

विकास यात्रा के दूसरे फेस के पहले दिन प्रदेश में चौथी बार भाजपा के सरकार बनाने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूरी तैयारी में दिखे । रमन ने चुनाव अभियान का शंखनाद तिफरा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक को जिताने जनता से अपील करते दिखाई दिए। तिफरा पहुंची अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित स्वागत सभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कयासों को खत्म करते हुए इशारों में ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हें अगले चुनाव में जीताने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धरमलाल कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक की हैसियत से उन्होंने इतने कामों की स्वीकृति दी थी, कि वे अब तक चल रहे हैं ।

तिफरा और बिल्हा में विकास के क्या-क्या काम हुए और पिछले पांच साल में , वे सभी कार्य धरम लाल कौशिक ही लेकर आए थे।

मैं आपसे यही कहना चाहूंगा कि आपका जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो तिफरा बिल्हा ही नहीं, ऐसा हो जो छत्तीसगढ़ विधानसभा में दमदारी से अपनी बात रख सके और आपका काम भिड़कर करा सके ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरम कौशिक की आवाज को पूरा प्रदेश सुनता है । पिछली बार आप लोगों से थोड़ी चूक हो गई थी, इस बार उसे ब्याज समेत लौटाने का अवसर है। मैं आया इसीलिए हूं कि ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत छत्तीसगढ़ प्रदेश को है।

मैं यही आग्रह करने आया हूं कि अब हमारे प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण बहुमत से अपना सहयोग और समर्थन दें । अपना आशीर्वाद उनपर बनाकर रखें ।

यह आगामी विधानसभा के अभियान की शुरुवात के तौर पर देखा जा रहा है, यह पहली दफा है जब मुख्यमंत्री रमन सिंह आगामी विधानसभा के लिए किसी नेता के पक्ष में खुलकर वोट करने की मांग की है ।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बिल्हा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया । इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सांसद लखन साहू, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महिला आयोग के अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, विधायक राजू क्षत्रिय समेत कई नेता उपस्थिति थे |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles