LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर ब्रेकिंग : बिलासपुर से इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू, सीएम बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हफ्ते में 4 दिन इंदौर के लिए विमान सेवा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा की शुरुआत कर दी है। सीएम भूपेश निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वे नई दिल्ली से कार्यक्रम से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कार्यक्रम में इंदौर से जुड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना।

फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना।

इंदौर-बिलासपुर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एलायंस एयर कंपनी की फ्लाइट इंदौर के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट 1.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.45 बजे पहुंचेगी।

आर्थिक और धार्मिक राज्यों की कनेक्टिविटी का प्रयास

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की मांग उचित है। इसके लिए मंत्रालय प्रयास कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिलापसुर से उनका पारिवारिक नाता रहा है। बिलासपुर-भोपाल से आज कनेक्टिविटी नहीं है उसके लिए दुख है लेकिन एटीआर की जो क्षमता है उसमें सिर्फ 15 से 20 यात्री बिलासपुर से भोपाल के बीच चल पाए थे इसलिए मैंने आर्थिक और धार्मिक राज्यों की कनेक्टिविटी के लिए प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम से जुड़े सिंधिया।

कार्यक्रम से जुड़े सिंधिया।

राजकीय गीत से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी के पार.. से हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है।

सीएम बघेल भी वर्चुअल जुड़े।

सीएम बघेल भी वर्चुअल जुड़े।

1 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा

राज्य शासन की ओर से 41 करोड़ रुपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 CVFR श्रेणी में कर डीजीसीए से लाइसेंस लिया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 1 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहर, वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया।

बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में राज्य शासन की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। अलायंस एयर कम्पनी दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर- प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा शुरू की गई और 5 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू किया गया है। जो वर्तमान में बंद हो गई है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *