बिलासपुर को स्वच्छ शहर बनाने स्व सहायता समूहों को दिया जा रहा प्रशिक्षण….लोगों को जागरूक करने इन समूहों को दी गई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामुदायिक संगठक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सूखा व गीला कचरा की जानकारी देने के साथ इसे हरा व नील डस्बीन में अलग-अलग रखने और निगम के वाहनों को अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वही इस अभियान को वृहद रूप से चलाने के लिए शहर की महिला स्व. सहायता समूह के सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सोर्स सेग्रीगेशन यानी सूखा व गीला कचरा को अलग-अलग निगम के वाहनों को देने के लिए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह सामुदायिक संगठकों द्वारा एनयूएलएम से रजिस्टर्ड महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को सोर्स सेग्रीगेशन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला स्व सहायता की सदस्यों को स्वच्छता से स्वयं के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के साथ ही अपने आसपास को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने संबंधित बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने-अपने वार्ड व मोहल्ले के सभी घरों में जाकर महिलाओं और लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इससे शहर में स्वच्छता से बेहतर स्वास्थ्य का नारा दिया जाएगा। अब तक वार्ड क्रमांक 42, 03, 48, 32, 33, 54 में सामुदायिक संगठकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Related Articles