LIVE UPDATE

CG NEWS: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार, SP ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को किया निलंबित

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक हत्या के आरोपी के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन सोमवार रात वह पुलिस निगरानी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक्शन लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिला के ग्राम मलहार निवासी मुकेश कांत हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर केन्द्रीय जेल में काट रहा था। बिलासपुर जेल में मारपीट करने के बाद उसे साल 2024 में बिलासपुर से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर ट्रांसफर किया गया था। तब से वह यहां रह रहा था।  सोमवार देर रात आरोपी अस्पताल से अचानक गायब हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को जब इसकी भनक लगी, तब तक आरोपी अस्पताल परिसर से काफी दूर निकल चुका था।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SP ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश अग्रवाल ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए।
पहली ही नजर में लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक मदन लाल पैकरा को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
साथ ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles