छत्तीसगढ़ खबरें

CG News: कांग्रेस नेता बोला-ED ने पूछताछ के दौरान पीटा: हाईकोर्ट ने हेमंत चंद्राकर को दी राहत, मेडिकल जांच कराने भी कहा…भूपेश बघेल ने BJP और जांच एजेंसी पर साधा निशाना

CG News: कृषि उपकरण सप्लाई मामले में कारोबारी हेमंत चंद्राकर ने ED के अधिकारियों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जिसे लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें हेमंत चंद्राकर को राहत दी गई. वहीं इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने BJP और जांच एजेंसी पर जमकर निशाना साधा है.


रायपुर, 7 अक्टूबर 2025. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कृषि उपकरण सप्लाई मामले में पूछताछ के दौरान व्यापारी हेमंत चंद्राकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ED अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी है, वहीं इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने BJP और जांच एजेंसी पर जमकर निशाना साधा है.

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने पीड़ित हेमंत चंद्राकर को निर्देश दिया कि वे अपना बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएं. साथ ही कोर्ट ने उन्हें मेडिकल जांच और आरोपी ईडी अधिकारी के खिलाफ आवेदन दाखिल करने की अनुमति भी दी.

हेमंत चंद्राकर के आरोप

चंद्राकर ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान ED अधिकारियों ने दबाव बनाने की कोशिश की और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया उन्होंने बताया कि जांच के नाम पर उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया। इस पूरे प्रकरण के बाद चंद्राकर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट से बताया कि ED के डिप्टी डायरेक्टर नीरज सिंह ने थप्पड़ मारे हैं. भूपेश बघेल समेत अन्य लोगों के नाम लेने का दबाव बनाया था. अदालत ने उन्हें फिलहाल राहत दी है।

भूपेश बघेल ने BJP और ED पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा —

“ED जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।”

बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र की संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और एजेंसियों को हथियार बना दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


BJP का जवाब

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि- हाई कोर्ट ने जो कहा है. उस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन भूपेश बघेल का न्यायिक संस्थाओं के बारे में कहना उनका फैशन हो गया है.  बघेल के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि ED स्वतंत्र एजेंसी है और वह सिर्फ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि अगर कोई निर्दोष है तो जांच से डरने की जरूरत नहीं।

मामला हुआ और गरम

ED की जांच और हेमंत चंद्राकर के आरोपों के बाद यह मामला अब सियासी रंग ले चुका है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि भाजपा इसे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा कह रही है। हाईकोर्ट के अगले आदेश और ED की आगे की कार्रवाई पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp